डीएम-एसपी ने कारागार की सुरक्षा को परखा, खानपान तक की जांच
डीएम-एसपी ने कारागार की सुरक्षा को परखा, खानपान तक की जांच
डीएम-एसपी ने कारागार की सुरक्षा को परखा – बैरकों से लेकर खानपान तक की जांच
फोटो परिचय- जिला कारागार का निरीक्षण कर बाहर आते डीएम व एसपी। एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज फतेहपुर। जिला कारागार की सुरक्षा व्यवस्था व बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की हकीकत परखने के लिए शनिवार को जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स व पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने संयुक्त रूप से औचक निरीक्षण किया। दोनों अधिकारियों के अचानक जेल पहुंचने से कारागार प्रशासन में हलचल मच गई।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बंदियों की आवासीय बैरकों, साफ-सफाई, खानपान और सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया। इसके साथ ही कारागार में रखे अभिलेखों का अवलोकन कर व्यवस्थाओं की स्थिति परखी। डीएम व एसपी ने जेल प्रशासन को सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने, बंदियों को नियमानुसार सभी सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा कारागार में अनुशासन बनाए रखने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने व्यवस्थाओं को और बेहतर एवं सुदृढ़ बनाने के लिए आवश्यक सुधार करने को भी कहा। इस दौरान जेल अधीक्षक सहित कारागार के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।