खुलेआम जुए का वीडियो वायरल, हजारों रुपये के दांव लगाते दिखे लोग
खुलेआम जुए का वीडियो वायरल, हजारों रुपये के दांव लगाते दिखे लोग
जालौन में खुलेआम जुए का वीडियो वायरल, हजारों रुपये के दांव लगाते दिखे लोग
हरदोई गुर्जर में 52 पत्तों पर सज रही कथित जुए की महफिल, हल्का इंचार्ज और बीट सिपाही की निगरानी पर उठे सवाल
दीपक धुरिया अज़रा न्यूज़ जालौन। जनपद में जुए के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के पुलिस के दावों के बीच उरई कोतवाली क्षेत्र के हरदोई गुर्जर गांव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
वीडियो में कुछ लोग कथित तौर पर खुलेआम ताश के पत्तों पर हजारों रुपये के दांव लगाते नजर आ रहे हैं। वायरल वीडियो में 52 पत्तों की गड्डी के जरिए हार-जीत का खेल चलता दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि जुए की इस महफिल में हजारों रुपये का लेनदेन हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद इलाके में पुलिस की निगरानी व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय स्तर पर हल्का इंचार्ज और बीट सिपाही की कार्यप्रणाली को लेकर भी सवाल खड़े किए जा रहे हैं। लोगों का कहना है कि यदि क्षेत्र में इस तरह खुलेआम जुए का खेल चल रहा है तो पुलिस को इसकी जानकारी क्यों नहीं हो सकी? फिलहाल वायरल वीडियो की सत्यता और उसमें दिखाई दे रहे लोगों की पहचान की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है। अब देखना होगा कि वीडियो सामने आने के बाद जालौन पुलिस मामले का संज्ञान लेकर जांच और आवश्यक कार्रवाई करती है या नहीं।