दीपावली पर निराश्रित महिलाओं के चेहरों पर बिखेरी खुशियां
दीपावली पर निराश्रित महिलाओं के चेहरों पर बिखेरी खुशियां
दीपावली पर निराश्रित महिलाओं के चेहरों पर बिखेरी खुशियां
– खाद्य सामग्री, मिठाई व मोमबत्तियां वितरित कर मनाया त्योहार
फोटो परिचय- निराश्रित महिलाओं को समाग्री देते रेडक्रास चेयरमैन। एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज फतेहपुर। दीपावली का पर्व जहां लोग अपने घरों को दीपों व रंग-बिरंगी रोशनी से सजाकर खुशियां मनाते हैं, वहीं कुछ ऐसे भी लोग हैं जो आर्थिक तंगी और अभावों के चलते त्योहार की खुशियों से दूर रह जाते हैं। ऐसे ही जरूरतमंद व निराश्रित लोगों के चेहरों पर मुस्कान लाने के उद्देश्य से रविवार को डॉ. सत्यनारायण सेवा फाउंडेशन के संयोजकत्व में सराहनीय पहल की गई।
समाजसेवी एवं इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी के कार्यकारिणी सदस्य व चेयरमैन डॉ. अनुराग श्रीवास्तव ने खंभापुर पहुंचकर पांच जरूरतमंद निराश्रित महिलाओं को दीपावली की खुशियां बांटीं। डॉ. अनुराग श्रीवास्तव ने सभी महिलाओं को लाई, गट्टा, पट्टी, मिठाई एवं मोमबत्तियां वितरित कीं। दीपावली के पावन अवसर पर खाद्य सामग्री व मिठाई पाकर महिलाओं के चेहरों पर खुशी देखने को मिली।
इस पहल के माध्यम से उन्होंने यह संदेश देने का प्रयास किया कि त्योहारों की खुशियां केवल अपने परिवार तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि समाज के उन लोगों तक भी पहुंचनी चाहिए जो किसी न किसी कारण से अभावों में जीवन व्यतीत कर रहे हैं। डॉ. अनुराग श्रीवास्तव ने कहा कि दीपावली प्रकाश, प्रेम, सद्भाव और आपसी भाईचारे का पर्व है। इस त्योहार की वास्तविक खुशी तभी सार्थक होती है, जब हम अपने आसपास रहने वाले गरीब, असहाय, जरूरतमंद और निराश्रित लोगों के साथ भी खुशियां साझा करें। इस मौके पर वर्षा श्रीवास्तव, सीताराम यादव एवं चैतन्य कुमार उपस्थित रहे।