युवा कल्याण विभाग ने कराया जिला युवा उत्सव,महर्षि स्कूल ने मारी बाजी
युवा कल्याण विभाग ने कराया जिला युवा उत्सव,महर्षि स्कूल ने मारी बाजी
युवा कल्याण विभाग ने कराया जिला युवा उत्सव – लोक गीत व लोक नृत्य में महर्षि स्कूल ने मारी बाजी
फोटो परिचय- लोक गीत में भाग लेतीं छात्राएं। एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज फतेहपुर। युवा कल्याण विभाग के तत्वाधान में जिला युवा उत्सव का आयोजन महर्षि विद्या मंदिर स्कूल में आयोजित किया गया। जिसका उद्घाटन जिला युवा कल्याण अधिकारी शशि भूषण शर्मा, जिला प्रशिक्षण अधिकारी सलीम खान व महर्षि विद्या मंदिर के प्राचार्य प्रमोद कुमार त्रिपाठी ने दीप प्रज्जवलित कर किया।
रंगारंग कार्यक्रम की शुरूआत मां सरस्वती की स्तुति गीत से हुई। कार्यक्रम में लोक नृत्य समूह, लोक गायन समूह, नुक्कड़ नाटक, पेंटिंग व कविता लेखन जैसी समस्त विधाओं में प्रतिभागियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। जिसमें लोक गीत समूह में महर्षि विद्या मंदिर इंटर कालेज प्रथम, लोक नृत्य समूह में महर्षि विद्या मंदिर प्रथम, सरस्वती विद्या मंदिर द्वितीय व जयपुरिया स्कूल तृतीय स्थान पर रहे। नुक्कड़ नाटक में महर्षि विद्या मंदिर प्रथम व पेंटिंग में मनु कुमार प्रथम, पूजा द्वितीय व अनूप कुमार तृतीय स्थान पर रहे। इसी प्रकार कविता लेखन में कृष्णा सिंह प्रथम, अर्शिता शुक्ला द्वितीय व निमिषा सिंह तृतीय स्थान पर रहीं। पुरस्कार का वितरण अपर जिलाधिकारी विनय पाण्डेय ने किया। श्री पांडेय ने नशा मुक्त युवा फार विकसित भारत थीम पर बच्चों को नशे से दूरी बनाने हेतु प्रोत्साहित किया गया। इस मौके पर क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी अनूप, अमित, अंकित, सर्वेश, आशीष, संजय उपस्थित रहे।