सर्राफा कारोबारियों को डोर-टू-डोर सुरक्षा देने की पहल को सराहा

      धनतेरस की सुरक्षा पर एसपी सम्मानित
– सर्राफा कारोबारियों को डोर-टू-डोर सुरक्षा देने की पहल को सराहा
फोटो परिचय- एसपी को सम्मानित करते व्यापार मंडल गर्ग गुट के पदाधिकारी।
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज फतेहपुर। धनतेरस पर व्यापारियों व सर्राफा कारोबारियों की सुरक्षा के लिए व्यापक इंतजाम करने पर आदर्श व्यापार मंडल (गर्ग गुट) ने पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक को सम्मानित कर आभार जताया। राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप गर्ग के नेतृत्व में पहुंचे पदाधिकारियों और सर्राफा कारोबारियों ने एसपी की सुरक्षा व्यवस्था की सराहना करते हुए कहा कि इस बार पुलिस ने किसी अप्रिय घटना का इंतजार किए बिना पहले से ही सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए, जिसका सकारात्मक असर देखने को मिला।

व्यापारियों ने कहा कि धनतेरस पर सर्राफा कारोबारियों को डोर-टू-डोर सुरक्षा उपलब्ध कराने की पहल सराहनीय रही। देर रात तक पुलिस कर्मी दुकानों व प्रतिष्ठानों पर मुस्तैद रहे और दुकानदारों के प्रतिष्ठान बंद होने तक अपनी जिम्मेदारी निभाते रहे। शहर के साथ खागा, बिंदकी सहित जिले के विभिन्न कस्बों में भी सुरक्षा व्यवस्था प्रभावी रही। पुलिस की इस सक्रियता से व्यापारियों में सुरक्षा और विश्वास की भावना मजबूत हुई। व्यापार मंडल ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की भी सराहना करते हुए उन्हें धन्यवाद दिया। इस मौके पर संरक्षक अनिल सिंह गौतम, मोहम्मद शमीम, जिलाध्यक्ष अभिनव यादव, जिला महामंत्री एवं पत्रकार अमित शरण बॉबी, युवा जिलाध्यक्ष मोहम्मद इमरान, कोषाध्यक्ष अभय गुप्ता, अमित सोनी, बबलू सोनी, रिंकू सरदार, हर मंगल सिंह सरदार, नगर दक्षिणी अध्यक्ष अभिषेक गुप्ता, विनय कुमार गुप्ता, शंकर लोधी एडवोकेट, विनोद गौतम, सूर्यकांत गुप्ता, अहसान, अहिल, धर्मेंद्र द्विवेदी सहित सर्राफा कारोबारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *