नेहरू जयंती पर कांग्रेसियों ने किया नमन, योगदान को किया याद
नेहरू जयंती पर कांग्रेसियों ने किया नमन, योगदान को किया याद
नेहरू जयंती पर कांग्रेसियों ने किया नमन, योगदान को किया याद
फोटो परिचय- नेहरू जी के चित्र पर पुष्प अर्पित करते कांग्रेसी। एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज फतेहपुर। पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर शनिवार को ज्वालागंज स्थित कांग्रेस कार्यालय में पुष्पांजलि सभा का आयोजन किया गया। कांग्रेसियों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर स्वतंत्रता आंदोलन में उनके संघर्ष और आजाद भारत के निर्माण में दिए गए योगदान को याद किया।
सभा की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष महेश द्विवेदी ने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू न केवल भारत, बल्कि विश्व के लोकप्रिय नेताओं में शामिल थे। आज भी दुनिया उन्हें सम्मान के साथ याद करती है। उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि कुछ लोग अज्ञानता के चलते उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर अनर्गल टिप्पणियां करते हैं। वहीं शहर अध्यक्ष आरिफ गुड्डा ने कहा कि देश पंडित नेहरू के योगदान का सदैव ऋणी रहेगा।
उन्होंने विश्व पटल पर भारत को सम्मानजनक पहचान दिलाने के साथ ही देश को तकनीकी और औद्योगिक रूप से मजबूत बनाने की नींव रखी। उनका सपना भारत को अमेरिका और चीन से आगे ले जाकर विश्व का नेतृत्व करने वाला राष्ट्र बनाना था। इस मौके पर वरिष्ठ महिला नेता संतोष कुमारी शुक्ला, सुधाकर अवस्थी, इंजी. देवी प्रकाश दुबे, राजू लोधी, ओम प्रकाश कोरी, पं. रामनरेश महाराज, राजीव श्रीवास्तव, आदित्य श्रीवास्तव, सैयद साहब अली, फजलुर्रहमान असलम, जेपी पासवान, अजय बच्चा, कौशल कुमार शुक्ला, चौधरी मोइन राइन, इंद्रजीत लोधी, अब्दुल रज्जाक, शमशाद, शैलेन्द्र सिंह, इशरत खान व नजमी कमर सहित अन्य कांग्रेसी मौजूद रहे।