बदरीनाथ हाईवे पर भीषण सड़क हादसा छह श्रद्धालुओं की मौत 13 यात्री घायल

उत्तराखंड के ऋषिकेश में मंगलवार तड़के बदरीनाथ हाईवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हरिद्वार से जोशीमठ जा रही विश्वनाथ सेवा की यात्री बस गूलर के पास अनियंत्रित होकर रेलिंग तोड़ते हुए गहरी खाई में जा गिरी। इस दुर्घटना में छह यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 13 अन्य यात्री घायल हो गए।

मुनिकीरेती के प्रभारी निरीक्षक प्रदीप चौहान के अनुसार, हादसा गूलर के समीप हुआ। बस में कुल 30 यात्री सवार थे। यह 32 सीटों वाली बस थी। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। मृतकों की पहचान की प्रक्रिया की जा रही है।

घायलों का विवरण

1\. मोहम्मद वहाब अंसारी पुत्र उस्मान अंसारी, निवासी छैलापाता, जिला दुमका, झारखंड, उम्र 22 वर्ष।

2\. राहुल कुमार पुत्र उपेंद्र कुमार, निवासी ट्रकुल अपार्टमेंट, पटना, बिहार, उम्र 24 वर्ष।

3\. अभिषेक पुत्र राजेंद्र सिंह, निवासी मोहम्मद नथा, जसपुर, ऊधमसिंहनगर, उम्र 28 वर्ष।

4\. प्रत्यूष पुत्र सुभाष, निवासी बुढ़ाकेशी, खटीमा, ऊधमसिंहनगर, उम्र 23 वर्ष।

5\. अर्जुन सौरन पुत्र प्रधान सौरन, निवासी ग्राम सीलीबुना, थाना रानीचौल, जिला दुमका, झारखंड, उम्र 34 वर्ष।

6\. बुधन मुर्मू पुत्र देवान मुर्मू, निवासी ढोडिया, जिला दुमका, झारखंड, उम्र 50 वर्ष।

7\. आयरा पुत्री नूर जहां, निवासी गुवाहाटी, असम, उम्र 3 वर्ष।

8\. नूर जहां पत्नी विशाल, निवासी गुवाहाटी, असम, उम्र 26 वर्ष।

9\. राजकुमार पुत्र काली चरण, निवासी ग्राम ऊपर मजियारा, जिला दुमका, झारखंड, उम्र 32 वर्ष।

10\. जतिन पुत्र जीतपाल, निवासी डीडीए क्वार्टर, जिला शाहदरा, दिल्ली, उम्र 21 वर्ष।

11\. पंकज नेगी पुत्र पूरण नेगी, निवासी धौलतीर, रुद्रप्रयाग, उम्र 31 वर्ष।

12\. संतोष कुमार पुत्र नरेश प्रसाद, निवासी जहानाबाद, थाना घोषी, बिहार, उम्र 38 वर्ष।

13\. वीरेंद्र सिंह पुत्र मुरली सिंह, निवासी हैरन, कर्णप्रयाग, चमोली, उम्र 58 वर्ष।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *