जिला कारागार में चार बंदी क्षय रोगियों को वितरित की पोषण सामग्री
जिला कारागार में चार बंदी क्षय रोगियों को वितरित की पोषण सामग्री
जिला कारागार में चार बंदी क्षय रोगियों को वितरित की पोषण सामग्री
फोटो परिचय- बंदी क्षय रोगियों को पोषण सामग्री वितरित करते रेडक्रास चेयरमैन। एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज फतेहपुर। प्रधानमंत्री टीबी मुक्त अभियान के तहत मंगलवार को इंडियन रेडक्रास सोसाइटी एवं डॉ. सत्यनारायण सेवा फाउंडेशन के संयुक्त प्रयास से जिला कारागार में चार बंदी क्षय रोगियों को पोषण सामग्री वितरित की गई। कार्यक्रम में इंडियन रेडक्रास सोसाइटी उत्तर प्रदेश के चेयरमैन एवं कार्यकारिणी सदस्य डॉ. अनुराग श्रीवास्तव ने जेल अधीक्षक नागेश सिंह की उपस्थिति में रोगियों को पोषण किट प्रदान की।
नए गोद लिए गए बंदी क्षय रोगियों संतलाल, अमित जाट, अमित कुमार व शिवलाल को मूंगफली के दाने, सत्तू, चना, गुड़ और प्रोटीन पाउडर दिया गया। डॉ. अनुराग श्रीवास्तव ने बताया कि रोगियों को चिकित्सकीय उपचार का कोर्स पूरा होने तक नियमित रूप से पोषण सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि उनके स्वास्थ्य में सुधार हो सके और टीबी मुक्त अभियान को गति मिल सके। इस अवसर पर जेलर जितेंद्र यादव, जेल चिकित्सक डॉ. सतीश चंद्रा एवं इंडियन रेडक्रास सोसाइटी के सचिव व प्रमुख सहयोगी अजीत सिंह उपस्थित रहे।