जरूरतमंद बच्चों को स्कूली बैग के साथ दी शिक्षण सामग्री शिक्षा से जोड़ने की पहल
जरूरतमंद बच्चों को स्कूली बैग के साथ दी शिक्षण सामग्री शिक्षा से जोड़ने की पहल
जरूरतमंद बच्चों को स्कूली बैग के साथ दी शिक्षण सामग्री – शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने की पहल
फोटो परिचय- बच्चों को स्कूल बैग के साथ शिक्षण सामग्री देते समिति के पदाधिकारी। एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज फतेहपुर। आर्थिक रूप से कमजोर व जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करने तथा उन्हें बेहतर भविष्य की राह दिखाने के उद्देश्य से युवा विकास समिति ने सराहनीय पहल की। समिति की ओर से चित्रांश नगर स्थित बिरसा मुंडा संस्कारशाला में स्कूली बैग एवं शिक्षण सामग्री वितरण कार्यक्रम आयोजित किया। काशीराम कॉलोनी व विनोबा नगर के उन जरूरतमंद बच्चों को स्कूल बैग सहित आवश्यक शिक्षण सामग्री उपलब्ध कराई। जो संस्कारशाला में शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं।
युवा विकास समिति के प्रदेश अध्यक्ष ज्ञानेंद्र मिश्रा ने बताया कि संगठन का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरूक करना व उनके उज्जवल भविष्य के निर्माण में सहयोग देना है। उन्होंने कहा कि शिक्षा प्रत्येक बच्चे का मौलिक अधिकार है। आर्थिक तंगी के कारण किसी भी बच्चे की पढ़ाई प्रभावित नहीं होनी चाहिए। इसी सोच के साथ समिति गरीब एवं जरूरतमंद बच्चों के बीच शिक्षा की अलख जगाने और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करने का निरंतर प्रयास कर रही है। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष कंचन मिश्रा, आलोक, आचार्य सरस्वती महाराज, आचार्य राम नारायण सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।