राज्य शिक्षा संस्थान के प्राचार्य ने प्रार्थना से ज्ञानोदय कार्यक्रम को सराहा
राज्य शिक्षा संस्थान के प्राचार्य ने प्रार्थना से ज्ञानोदय कार्यक्रम को सराहा
राज्य शिक्षा संस्थान के प्राचार्य ने प्रार्थना से ज्ञानोदय कार्यक्रम को सराहा
फोटो परिचय- राज्य शिक्षा संस्थान के प्राचार्य से मुलाकात करते प्रशिक्षक। एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज खागा, फतेहपुर। जिलाधिकारी की पहल पर सभी परिषदीय विद्यालयों में प्रार्थना सभा में एकरूपता लाने व प्रार्थना सभा को रोचक बनाने के उद्देश्य से प्रार्थना से ज्ञानोदय कार्यक्रम का संचालन 1 जुलाई से अनवरत किया जा रहा है जिसमें छात्र छात्राओं को विभिन्न जानकारी दी जा रही है।
राज्य शिक्षा संस्थान में प्रशिक्षण के दौरान आशीष त्रिवेदी व डॉ. अम्बिका प्रसाद मिश्र ने राज्य शिक्षा संस्थान के प्राचार्य डॉ राजेंद्र प्रताप से मुलाकात कर कार्यक्रम की जानकारी साझा की। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि प्रार्थना से ज्ञानोदय कार्यक्रम के अंतर्गत निर्धारित प्रार्थना, सुविचार, सामान्य ज्ञान, दिवस विशेष, आज का शब्द, फतेहपुर फैक्ट्स, आज का सवाल एवं समसामयिक निर्देशों पर आधारित जानकारी का एक पोस्टर प्रतिदिन जारी किया जाता है। इसी आधार पर समस्त विद्यालयों में प्रार्थना सभा का आयोजन किया जाता है। कार्यक्रम की सराहना करते हुए प्राचार्य ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम से प्रार्थना सभा रोचक होती है और छात्र छात्राओं की जानकारी में वृद्धि होती है। इस दौरान डायट के पूर्व प्रवक्ता केपी सिंह भी उपस्थित रहे। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रिंसी मौर्य के नेतृत्व व जिला समन्वयक अशोक त्रिपाठी, जनपद के एसआरजी राधेश्याम दीक्षित एवं जयचंद्र पाण्डेय के संयोजकत्व में माह जुलाई से प्रार्थना से ज्ञानोदय कार्यक्रम का सफल संचालन किया जा रहा है और इसको पूरे वर्ष भर चलाने की योजना है।