सड़क पार करते समय हुआ हादसा, परिवार में मचा कोहराम

 बाइक की टक्कर से भट्ठा संचालक की मौत
– सड़क पार करते समय हुआ हादसा, परिवार में मचा कोहराम
फोटो परिचय-  मृतक भट्ठा संचालक।
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज खागा, फतेहपुर। खखरेरू थाना क्षेत्र के दरियामऊ गांव में बीते शुक्रवार की दोपहर सड़क पार करते समय बाइक की टक्कर लगने से भट्ठा संचालक गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के दौरान प्रयागराज के जागृति अस्पताल में उनकी मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार गुरगौला गांव निवासी अतर सिंह पुत्र भूरेलाल 62 वर्ष दरियामऊ के पास स्थित अपने भट्ठे से सड़क पार कर घर जा रहे थे। तभी किशनपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। बाइक पर पप्पू, सचिन, सोनू, अनुराग निवासी किशनपुर सवार बताए जा रहे हैं। जो आलमपुर गेरिया चौराहे जा रहे थे। हादसे में अतर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें उपचार के लिए मंझनपुर अस्पताल ले गए, डाक्टरों ने गम्भीर हालत देखते हुए प्रयागराज रिफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *