राजन बने कांग्रेस सेवादल के जिलाध्यक्ष,संगठन को मजबूत करने की मिली जिम्मेदारी

  राजन बने कांग्रेस सेवादल के जिलाध्यक्ष
– संगठन को मजबूत करने की मिली जिम्मेदारी
फोटो परिचय- कांग्रेस सेवादल के नवमनोनीत जिलाध्यक्ष।
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज फतेहपुर। कांग्रेस संगठन को जनपद में और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने की दिशा में वेद प्रकाश राजन को कांग्रेस सेवादल का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। उनके मनोनयन पर संगठन के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। डॉ. प्रमोद कुमार पाण्डेय ने मनोनयन पत्र जारी कर उन्हें नई जिम्मेदारी सौंपी है।

मनोनयन पत्र में डॉ. प्रमोद कुमार पाण्डेय ने उम्मीद जताई है कि वेद प्रकाश राजन कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की अपेक्षाओं तथा कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय मुख्य संगठक बीवी श्रीनिवास की भावनाओं के अनुरूप पूरी निष्ठा और ईमानदारी से अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे। साथ ही जनपद में कांग्रेस सेवादल को गतिशील, सशक्त और संगठित बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नवनियुक्त जिलाध्यक्ष संगठन की विचारधारा, नीतियों व कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने के साथ ही कार्यकर्ताओं को जोड़कर संगठनात्मक गतिविधियों को गति प्रदान करेंगे। उनके नेतृत्व में कांग्रेस सेवादल जिले में नई ऊर्जा के साथ अपनी सक्रियता बढ़ाएगा। वेद प्रकाश राजन को जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर उनके समर्थकों व कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। कार्यकर्ताओं ने उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में कांग्रेस सेवादल का संगठनात्मक विस्तार होगा और पार्टी को जनपद में मजबूती मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *