भाकियू की बैठक में बिजली, पानी व खाद का उठा मुद्दा

 भाकियू की बैठक में बिजली, पानी व खाद का उठा मुद्दा
फोटो परिचय-  भाकियू की बैठक में भाग लेते पदाधिकारी।
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज फतेहपुर। भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट की बैठक नहर कालोनी प्रांगण में आयोजित हुई। जिसमें बिजली, पानी व खाद का प्रमुखता से मुद्दा उठाया गया। किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए उनकी मांगों को पूरा किए जाने की आवाज उठाई गई।

बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष नवल सिंह पटेल ने करते हुए कहा कि जिले का किसान तमाम समस्याओं से जूझ रहा है। उनकी सुनने वाला कोई नही है। बैठक में मांग की गई कि प्रत्येक सहकारी समितियों में डीएपी व यूरिया खाद की उपलब्धता कराई जाए, जिले के सभी खरीद केन्द्रों पर किसानों के धान खरीद में तेजी लाई जाए, नहरों व माइनरों में पानी उपलब्ध कराया जाए, रसूलपुर सानी पावर हाउस पर ग्रामीण बिजली आपूर्ति का समय बढ़ाया जाए, खागा तहसील क्षेत्र में खाद किल्लत को देखते हुए पर्याप्त मात्रा में खाद सुनिश्चित कराई जाए। बैठक के दौरान जिलाध्यक्ष की अनुमति से जिला, तहसील व ब्लाक स्तर की कमेटी भंग की गई। इस मौके पर राष्ट्रीय संगठन मंत्री राजेन्द्र सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक कुमार उत्तम, गिरजाशंकर मिश्रा, नागेन्द्र यादव, ममता गुप्ता, धनंजय पटेल, महेश फौजी, संजय तिवारी, सर्वेश यादव, चांदनी, गुड़िया, अखिलेश आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *