पंपलेट बांटकर समाज के लोगों को बताईं संगठन की नीतियां
पंपलेट बांटकर समाज के लोगों को बताईं संगठन की नीतियां
पासी समाज के स्वाभिमान सम्मेलन में जुटने की अपील
– पंपलेट बांटकर समाज के लोगों को बताईं संगठन की नीतियां
फोटो परिचय- पंपलेट वितरित कर सम्मेलन में जुटने की अपील करते समाज के लोग। एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज फतेहपुर। पासी समाज को संगठित करने व सामाजिक जागरूकता की अलख जगाने के उद्देश्य से पासी जन जागृति संघ के पदाधिकारियों ने गांव-गांव जनसंपर्क अभियान चलाया। सनगांव, सेमरहटा, कशेरुवा, जमालपुर, जगतपुर गांडा समेत विभिन्न गांवों का भ्रमण कर समाज के लोगों से संवाद किया और संगठन की नीतियों एवं उद्देश्यों की जानकारी दी।
पदाधिकारियों ने ग्रामीणों के बीच पंपलेट वितरित कर आगामी 29 नवंबर को आयोजित होने वाले पासी स्वाभिमान सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की। कहा कि समाज की एकता, शिक्षा, आपसी भाईचारा और सामाजिक जागरूकता ही प्रगति का मजबूत आधार है जब समाज के लोग एक मंच पर एकजुट होकर अपनी आवाज बुलंद करेंगे तभी सामाजिक अधिकारों और सम्मान की दिशा में सार्थक पहल हो सकेगी। जनसंपर्क के दौरान पदाधिकारियों ने युवाओं, बुजुर्गों व महिलाओं से भी सम्मेलन में सहभागिता निभाने का आग्रह किया। गांवों में लोगों से मिलकर कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सहयोग मांगा। अभियान में जगतपाल पासी, मुकेश कुमार, देवेंद्र पासवान, मन्नू पासी सहित कई लोग मौजूद रहे।