उरई सिलेंडर ब्लास्ट पीड़ितों के बीच पहुंचे जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह, परिवारों को हरसंभव सहायता का दिया भरोसा
दीपक धुरिया अज़रा न्यूज़ जालौन। उरई के शांतिनगर में हुए भीषण सिलेंडर विस्फोट की घटना के बाद पीड़ित परिवारों से मुलाकात करने जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह जालौन पहुंचे। उन्होंने प्रभावित परिजनों से मिलकर उनका हाल जाना और शासन-प्रशासन की ओर से हरसंभव मदद उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया।

