उरई सिलेंडर ब्लास्ट पीड़ितों के बीच पहुंचे जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह

    उरई सिलेंडर ब्लास्ट पीड़ितों के बीच पहुंचे जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह, परिवारों को हरसंभव सहायता का दिया भरोसा

दीपक धुरिया अज़रा न्यूज़ जालौन। उरई के शांतिनगर में हुए भीषण सिलेंडर विस्फोट की घटना के बाद पीड़ित परिवारों से मुलाकात करने जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह जालौन पहुंचे। उन्होंने प्रभावित परिजनों से मिलकर उनका हाल जाना और शासन-प्रशासन की ओर से हरसंभव मदद उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया।

मंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि हादसे में घायल हुए लोगों के उपचार में किसी तरह की लापरवाही न बरती जाए। सभी घायलों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं और उनके इलाज की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। इस दौरान स्वतंत्रदेव सिंह ने पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से भी घटना के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने हादसे से जुड़े तथ्यों और अब तक की गई कार्रवाई के बारे में अधिकारियों से चर्चा की तथा पीड़ित परिवारों को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने पर जोर दिया। गौरतलब है कि 22 नवंबर को उरई के शांतिनगर इलाके में गैस सिलेंडर में हुए विस्फोट से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई थी। इस हादसे में 23 लोग झुलसकर घायल हो गए थे। घटना के बाद से ही घायलों के उपचार और प्रभावित परिवारों को राहत पहुंचाने का सिलसिला जारी है। मंत्री के दौरे से पीड़ित परिवारों को शासन स्तर से सहायता मिलने की उम्मीद बढ़ी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *