जालौन के 30 स्थलों पर मनाया गया संविधान दिवस, उमरा खेड़ा में रविदास स्थल के सौंदर्यीकरण का शिलान्यास
सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा और डीएम समीर ने किया भूमि पूजन, सामूहिक रूप से पढ़ी गई संविधान की प्रस्तावना
दीपक धुरिया अज़रा न्यूज़ जालौन। संविधान दिवस के अवसर पर गुरुवार को जनपदभर में व्यापक स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिले के 30 अलग-अलग स्थलों पर आयोजित कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और नागरिकों ने सहभागिता की। इस दौरान लखनऊ स्थित लोक भवन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी देखा गया। विभिन्न स्थानों पर विकास कार्यों के शिलान्यास और भूमि पूजन के साथ संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ किया गया।


