आठ गांवों में गूंजा संविधान का संदेश, ग्रामीणों ने लिया सम्मान का संकल्प
आठ गांवों में गूंजा संविधान का संदेश, ग्रामीणों ने लिया सम्मान का संकल्प
आठ गांवों में गूंजा संविधान का संदेश, ग्रामीणों ने लिया सम्मान का संकल्प
– निशान वेलफेयर सोसाइटी ने मौलिक अधिकारों व नागरिक कर्तव्यों के प्रति किया जागरूक
फोटो परिचय- कार्यक्रम में भाग लेते बच्चे एवं संस्था के पदाधिकारी। एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज फतेहपुर। संविधान दिवस पर ग्रामीण क्षेत्रों में संवैधानिक मूल्यों की अलख जगाने के उद्देश्य से निशान वेलफेयर सोसाइटी की ओर से तेलियानी ब्लॉक की आठ ग्राम पंचायतों के गांवों में सामूहिक रूप से संविधान दिवस मनाया गया। ग्रामीणों को भारतीय संविधान की महत्ता, मौलिक अधिकारों व नागरिक कर्तव्यों की जानकारी देकर उन्हें एक जागरूक एवं जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान संस्था की प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर (पीसी) तूबा अकील व मोबिलाइजर अल्ताशा परवीन, सलाहुद्दीन, राबिया ने सक्रिय सहभागिता निभाई। उन्होंने विभिन्न गांवों में लोगों को संविधान की मूल भावना से अवगत कराते हुए बताया कि भारतीय संविधान देश की एकता, अखंडता, समानता, स्वतंत्रता, न्याय व बंधुत्व का मजबूत आधार है। संविधान प्रत्येक नागरिक को अधिकारों के प्रति सजग रहने के साथ-साथ अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने की प्रेरणा देता है। उपस्थित प्रतिभागियों को भारतीय संविधान के सम्मान व उसकी मूल भावना को अक्षुण्ण बनाए रखने की शपथ दिलाई गई। सोसाइटी की पहल का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणांचलों में संवैधानिक जागरूकता का विस्तार करना तथा आमजन को उनके अधिकारों एवं दायित्वों के प्रति जागरूक बनाना रहा।