बाल विवाह के खिलाफ डीएम ने शुरू किया हस्ताक्षर अभियान

  बाल विवाह के खिलाफ डीएम ने शुरू किया हस्ताक्षर अभियान
– जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखा किया रवाना
फोटो परिचय- जागरूकता रथ को हरी झण्डी दिखाकर रवाना करतीं डीएम।
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज फतेहपुर। बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति पर रोक लगाने और बच्चों के सुरक्षित भविष्य को सुनिश्चित करने के लिए जिले में सौ दिवसीय बाल विवाह मुक्त भारत जागरूकता अभियान की शुरुआत की गई। शुक्रवार को जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स ने कलेक्ट्रेट भवन में हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ किया व जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

शासन के निर्देश पर 21 अक्टूबर से 21 दिसंबर तक संचालित इस अभियान के तहत बाल विवाह, अल्पायु विवाह एवं जबरन विवाह के उन्मूलन के लिए व्यापक जन-जागरूकता और सामुदायिक सहभागिता पर जोर दिया जा रहा है। 27 नवंबर को बाल विवाह, अल्पायु विवाह एवं जबरन विवाह के उन्मूलन हेतु अंतर्राष्ट्रीय दिवस के अवसर पर जिले में जागरूकता संबंधी गतिविधियां आयोजित की गईं। जिलाधिकारी ने अभियान को सफल बनाने के लिए लोगों से सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की। जागरूकता रथ के माध्यम से आमजन को बाल विवाह के दुष्परिणामों और इसकी रोकथाम के प्रति जागरूक किया जाएगा। इस मौके पर जिला प्रोबेशन अधिकारी, विधि सह परिवीक्षा अधिकारी, चाइल्ड हेल्पलाइन टीम सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *