बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकराई बाइक, वीडियोग्राफर की मौत, साथी घायल
बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकराई बाइक, वीडियोग्राफर की मौत, साथी घायल
बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकराई बाइक, वीडियोग्राफर की मौत, साथी घायल
तुरना गांव से वीडियोग्राफी कर लौट रहे थे दोनों युवक, हादसे के बाद परिवार में मचा कोहराम
दीपक धुरिया अज़रा न्यूज़ राठ। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा उस समय हुआ, जब दोनों युवक तुरना गांव से वीडियोग्राफी का काम पूरा कर वापस लौट रहे थे। जानकारी के अनुसार, दोनों युवक बाइक से एक्सप्रेसवे पर जा रहे थे। इसी दौरान अचानक बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। जहां एक युवक को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि दूसरे घायल युवक का उपचार जारी है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई।