विभिन्न मांगों को लेकर ग्राम रोजगार सेवकों का कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

  विभिन्न मांगों को लेकर ग्राम रोजगार सेवकों का कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

मांगें पूरी नहीं होने पर विधानसभा में धरना देने की चेतावनी, वेतन वृद्धि और कैशलेस इलाज की उठाई मांग

दीपक धुरिया अज़रा न्यूज़ जालौन। जनपद में शुक्रवार को ग्राम रोजगार सेवकों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर उरई स्थित कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। इस दौरान रोजगार सेवकों ने वेतन वृद्धि, कैशलेस चिकित्सा सुविधा और अतिरिक्त कार्यों के लिए अलग से भुगतान किए जाने सहित कई मांगों को लेकर नारेबाजी की और सरकार से समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग उठाई। प्रदर्शन के बाद ग्राम रोजगार सेवकों ने जिलाधिकारी को मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से उन्होंने अपनी लंबित मांगों पर शासन स्तर से सकारात्मक निर्णय लेने तथा रोजगार सेवकों के हित में आवश्यक कदम उठाने की मांग की। रोजगार सेवकों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो वे आंदोलन को और व्यापक रूप देंगे। साथ ही मांगें पूरी न होने की स्थिति में विधानसभा में धरना देने की बात कही। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में ग्राम रोजगार सेवक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *