डीएम ने प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखा किया रवाना

  डीएम ने प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखा किया रवाना
– पराली जलाने वालों को जागरूक करेगा वाहन
फोटो परिचय- (8) प्रचार वाहन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना करतीं डीएम निधि गुप्ता वत्स।
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज फतेहपुर। पराली जलाने से होने वाले नुकसान के प्रति किसानों को जागरूक करने के लिए जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स एवं मुख्य विकास अधिकारी पवन कुमार मीना ने प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। फसल अवशेष प्रबंधन योजना के तहत यह वाहन ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों को पराली न जलाने और फसल अवशेषों के उचित प्रबंधन के लिए जागरूक करेगा
जिलाधिकारी ने किसानों से अपील की कि वे फसल अवशेषों को खेतों में न जलाएं, बल्कि वैज्ञानिक तरीकों से उनका प्रबंधन करें। उन्होंने कहा कि पराली जलाने से वायु प्रदूषण बढ़ता है, मिट्टी की उर्वरता प्रभावित होती है और भूमि में मौजूद लाभकारी सूक्ष्मजीवों को नुकसान पहुंचता है। इससे मानव स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। उन्होंने किसानों से कृषि विभाग की योजनाओं व उपलब्ध कृषि यंत्रों का लाभ उठाकर फसल अवशेषों का उचित निस्तारण करने की अपील की। इस अवसर पर उप निदेशक कृषि सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *