बाढ़ प्रभावितों को मछरों से बचाएगी 102 मच्छरदानियां, सोसाइटी ने कराई उपलब्ध

  बाढ़ प्रभावितों को मछरों से बचाएगी 102 मच्छरदानियां
– इंडियन रेडक्रास सोसाइटी ने कराई उपलब्ध
फोटो परिचय-  जिला आपदा विशेषज्ञ को मच्छरदानियां भेंट करते रेडक्रास चेयरमैन।
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज फतेहपुर। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में मच्छरजनित बीमारियों की रोकथाम के लिए इंडियन रेडक्रास सोसाइटी ने राहत की पहल की है। मंगलवार को जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स के मार्गदर्शन में इंडियन रेडक्रास सोसाइटी के तत्वावधान एवं डॉ. सत्यनारायण सेवा फाउंडेशन के संयोजकत्व में बिंदकी क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए 102 मच्छरदानियां उपलब्ध कराई गईं।
प्रातः 11 बजे चेयरमैन एवं उत्तर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉ. अनुराग श्रीवास्तव ने मच्छरदानियां जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के जिला आपदा विशेषज्ञ कृष्ण कुमार त्रिपाठी को सौंपीं। उन्होंने बताया कि बाढ़ प्रभावित इलाकों में जलभराव के कारण मच्छरों का प्रकोप बढ़ने की आशंका रहती है, जिससे डेंगू, मलेरिया सहित अन्य मच्छरजनित बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में प्रभावित परिवारों तक मच्छरदानियां पहुंचाना बचाव की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। डॉ. अनुराग श्रीवास्तव ने कहा कि इंडियन रेडक्रास सोसाइटी एवं डॉ. सत्यनारायण सेवा फाउंडेशन की ओर से आपदा प्रभावित लोगों की मदद के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। जरूरतमंद परिवारों को राहत सामग्री उपलब्ध कराने के साथ ही उन्हें बीमारियों से बचाव के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है। इस अवसर पर प्रमुख सहयोगी एवं होमियोपैथिक केमिस्ट प्रकोष्ठ के संयोजक अभिनव श्रीवास्तव भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *