Warning: opendir(/home/areomziw/azranews.in/wp-content/mu-plugins): Failed to open directory: Permission denied in /home/areomziw/azranews.in/wp-includes/load.php on line 981 रोजगार व अप्रेंटिसशिप कैंप में 35 अभ्यर्थियों का चयन - Azra News
रोजगार व अप्रेंटिसशिप कैंप में 35 अभ्यर्थियों का चयन
रोजगार व अप्रेंटिसशिप कैंप में 35 अभ्यर्थियों का चयन
रोजगार व अप्रेंटिसशिप कैंप में 35 अभ्यर्थियों का चयन
फोटो परिचय- कैंप में प्रतिभाग करते अभ्यर्थी। एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ खागा, फतेहपुर। बुधवार को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान खागा में बुधवार को रोजगार एवं अप्रेंटिसशिप कैंप का सफल आयोजन किया गया। विभिन्न ट्रेडों के कुल 52 अभ्यर्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर रोजगार के अवसरों का लाभ उठाया। कैंप में टाटा मोटर्स कमर्शियल व्हीकल्स लिमिटेड की ओर से अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया गया।
साक्षात्कार प्रक्रिया के बाद कुल 35 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। चयनित अभ्यर्थियों में सफलता को लेकर विशेष उत्साह और खुशी देखने को मिली। संस्थान के अनुसार इस तरह के रोजगार एवं अप्रेंटिसशिप शिविर युवाओं को उद्योगों से जोड़ने और उन्हें बेहतर रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान संस्थान के प्रधानाचार्य अजय प्रताप सिंह उपस्थित रहे। उनके साथ फोरमैन सुरेश चंद तथा फोरमैन संजय दुबे ने भी आयोजन में सक्रिय भूमिका निभाई। अधिकारियों ने अभ्यर्थियों का मार्गदर्शन करते हुए उन्हें अपने कौशल का बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। साथ ही पूरे आयोजन की व्यवस्थाओं का सफल संचालन सुनिश्चित किया गया। प्रधानाचार्य ने बताया कि संस्थान का उद्देश्य युवाओं को उद्योगों की आवश्यकताओं के अनुरूप प्रशिक्षित कर अधिक से अधिक रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है। इसी लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए संस्थान में समय-समय पर रोजगार मेले एवं अप्रेंटिसशिप कैंप आयोजित किए जाते रहेंगे, ताकि अधिकाधिक युवाओं को रोजगार से जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाया जा सके।