Warning: opendir(/home/areomziw/azranews.in/wp-content/mu-plugins): Failed to open directory: Permission denied in /home/areomziw/azranews.in/wp-includes/load.php on line 981 मानसून की पहली जोरदार बारिश ने बदला मौसम का मिजाज - Azra News
मानसून की पहली जोरदार बारिश ने बदला मौसम का मिजाज
– गर्मी से मिली राहत, किसानों के खिले चेहरे
– शहर में जगह-जगह दिखा जलभराव, राहगीरों की बढ़ी परेशानी
फोटो परिचय- बारिश में भीगती युवतियां। एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर। कई दिनों से भीषण गर्मी और उमस की मार झेल रहे शहरवासियों को आखिरकार जुलाई के पहले ही दिन राहत की बड़ी सौगात मिल गई। मानसून ने जिले में धमाकेदार अंदाज में दस्तक देते हुए झमाझम बारिश की, जिससे मौसम पूरी तरह बदल गया। आसमान में छाए काले बादलों और तेज बारिश ने न केवल तापमान में गिरावट ला दी, बल्कि लोगों को उमस भरी गर्मी से भी बड़ी राहत दिलाई।
मानसून की पहली अच्छी बारिश से सबसे ज्यादा खुशी किसानों के चेहरों पर दिखाई दी। धान की रोपाई का इंतजार कर रहे किसानों के खेत बारिश के पानी से लबालब हो गए। किसान खुशी-खुशी खेतों में उतर गए और धान की रोपाई की तैयारियों में जुट गए। किसानों का कहना है कि समय पर हुई यह बारिश खरीफ फसलों के लिए बेहद लाभदायक साबित होगी और खेती की रफ्तार तेज होगी। बारिश का आनंद लेने में बच्चे, युवा और बुजुर्ग भी पीछे नहीं रहे। कई स्थानों पर बच्चे बारिश में नहाते और खेलते नजर आए, जबकि युवाओं ने भी मौसम का भरपूर लुत्फ उठाया। लंबे समय बाद सुहावने मौसम ने लोगों के चेहरों पर मुस्कान लौटा दी। हालांकि, बारिश ने नगर पालिका और जल निकासी व्यवस्था की भी पोल खोल दी। शहर के कई प्रमुख मार्गों, बाजारों और निचले इलाकों में जलभराव हो गया। सड़कों पर पानी भरने से राहगीरों और वाहन चालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कई स्थानों पर जलभराव के कारण यातायात भी प्रभावित रहा। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में भी जिले में अच्छी बारिश की संभावना बनी हुई है। यदि मानसून इसी तरह सक्रिय रहा तो किसानों के लिए यह सीजन काफी लाभकारी साबित हो सकता है।