गोहन गांव में अचानक पहुंचा बारहसिंगा, ग्रामीणों में मची अफरा-तफरी
गोहन गांव में अचानक पहुंचा बारहसिंगा, ग्रामीणों में मची अफरा-तफरी
गोहन गांव में अचानक पहुंचा बारहसिंगा, ग्रामीणों में मची अफरा-तफरी
ग्रामीणों ने सुरक्षित पकड़कर वन विभाग को सौंपा, टीम ने जंगल में छोड़ा
दीपक धुरिया अज़रा न्यूज़ जालौन। जनपद के गोहन गांव में उस समय लोगों के बीच हलचल मच गई, जब अचानक एक बारहसिंगा गांव के आसपास दिखाई दिया। अनजान वन्यजीव को अपने बीच देखकर ग्रामीणों में कौतूहल के साथ अफरा-तफरी का माहौल बन गया। ग्रामीणों ने सूझबूझ दिखाते हुए बारहसिंगा को सुरक्षित अपने कब्जे में लिया और इसकी सूचना वन विभाग को दी। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम को ग्रामीणों ने बारहसिंगा सुपुर्द कर दिया। इसके बाद वन विभाग के कर्मचारियों ने उसे सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया। समय रहते ग्रामीणों और वन विभाग की सक्रियता से वन्यजीव को सुरक्षित प्राकृतिक आवास में पहुंचा दिया गया। घटना जालौन जिले के गोहन गांव की है।