उरई में मुलायम सिंह यादव और वीरांगना झलकारी बाई की जयंती पर हुआ आयोजन

    उरई में मुलायम सिंह यादव और वीरांगना झलकारी बाई की जयंती पर हुआ आयोजन, हजारों लोगों ने ग्रहण किया प्रसाद

सेवा सदन गेस्ट हाउस में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व मंत्री दयाशंकर वर्मा और युवा नेता अंकित वर्मा ने किया आयोजन, सपाइयों ने दोनों विभूतियों को अर्पित की श्रद्धांजलि

दीपक धुरिया अज़रा न्यूज़ जालौन। उरई के स्टेशन रोड स्थित सेवा सदन गेस्ट हाउस में समाजवादी पार्टी के संस्थापक एवं पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव तथा वीरांगना झलकारी बाई की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन पूर्व मंत्री दयाशंकर वर्मा और युवा नेता अंकित वर्मा के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता, समर्थक और स्थानीय लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में सपा जिलाध्यक्ष दीपराज गुर्जर और पूर्व जिलाध्यक्ष वीरपाल दादी ने दोनों महान विभूतियों के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। वक्ताओं ने उनके जीवन, संघर्ष और समाज के प्रति योगदान को याद करते हुए विचार व्यक्त किए। युवा नेता अंकित वर्मा ने मुलायम सिंह यादव के राजनीतिक जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके संघर्ष, जनसेवा और समाजवादी विचारधारा को आगे बढ़ाने में उनकी भूमिका का उल्लेख किया। वहीं पूर्व मंत्री दयाशंकर वर्मा ने वीरांगना झलकारी बाई के अदम्य साहस, वीरता और बलिदान को याद करते हुए उनके जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। कार्यक्रम के समापन पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों लोगों ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन के दौरान श्रद्धांजलि सभा के साथ सामाजिक सहभागिता का भी संदेश दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *