गौ चर भूमि पर कब्जा को लेकर शिव शक्ति अखाड़ा ने थाने में दर्ज करवाया विरोध

    गौ चर भूमि पर कब्जा को लेकर शिव शक्ति अखाड़ा ने थाने में दर्ज करवाया विरोध

अजरा न्यूज थरियांव फतेहपुर – आज शिव शक्ति अखाड़ा और ग्रामीणों की सैकड़ों संख्या के साथ गौ चर भूमि पर कब्जा को लेकर संवैधानिक विरोध दर्ज किया । मामला थरियांव थाने के अंतर्गत करनपुर गांव का है। जहाँ गौ चर की लगभग 10 बीसवां भूमि को लेकर गांव का ही रहने वाला व्यक्ति अवैध रूप से कब्जा कर लिया है।

ऐसे तथ्य है कि संबंधित व्यक्ति लगभग डेढ़ फुट पक्की ईट की नेव से घेरेबंदी करके कब्जा कर लिया है। ग्रामीणों ने ऐसा बताया कि उक्त जमीन पर कब्जा करने के लिए वीर हनुमान की मूर्ति भी रख दिया है। हरीबाबू के द्वारा लिखित तहरीर सम्बंधित थाने में दे दिया गया है। शिव शक्ति अखाड़ा ने थाने में ऐसा अनुरोध किया कि गौ चर की भूमि मुक्त होनी चाहिए और हमारे आराध्य भगवान वीर हनुमान जी की मूर्ति को कोई वैध जगह स्थापित करवाया जाए ।

इस मौके पर शिव शक्ति अखाड़ा के प्रांत गौ रक्षा प्रमुख नरेंद्र हिंदू, रायबरेली जिलाध्यक्ष शिव शक्ति अखाड़ा विकास दिवाकर, जिला सह संयोजक राजन गुप्ता , जिला शस्त्र प्रमुख शिवम बंसल , हंसवा संयोजक बाल राज , शिवा सहित जिला वाहिनी प्रमुख शशि रावत जी , हथगांव वाहिनी प्रमुख लक्ष्मी चौधरी जी सहित सैकड़ो लोगों उपस्थित रहे ।। उचित कार्यवाही की थाने के द्वारा आश्वासन दिया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *