कोच रोड पर हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से तीन लोग घायल
कोच रोड पर हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से तीन लोग घायल
कोच रोड पर हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से तीन लोग घायल, जिला अस्पताल में भर्ती
दीपक धुरिया अज़रा न्यूज़ जालौन — उरई कोतवाली क्षेत्र के कोच रोड पर गढ़र-विनौरा के पास मंगलवार को सड़क हादसा हो गया। खेत से काम करके घर लौट रहे लोगों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि हादसे के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर मारने वाला वाहन मौके से निकल गया। पुलिस ने घटना की जानकारी जुटाने के साथ ही अज्ञात वाहन और उसके चालक का पता लगाने का प्रयास शुरू कर दिया है। हादसे के कारणों और घायलों की स्थिति को लेकर पुलिस व अस्पताल प्रशासन से जानकारी जुटाई जा रही है।