कालपी में ई-रिक्शा चालक को घेरकर पीटा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

    कालपी में ई-रिक्शा चालक को घेरकर पीटा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

दीपक धुरिया अज़रा न्यूज़ कालपी (जालौन)। कालपी कोतवाली क्षेत्र के नई बस्ती मोहल्ले में ई-रिक्शा चालक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वायरल वीडियो में कई युवक ई-रिक्शा चालक को घेरकर उसके साथ मारपीट करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में चालक युवकों से बचने का प्रयास करता दिखाई दे रहा है, जबकि आसपास लोगों की भीड़ भी मौजूद है। घटना के दौरान किसी ने पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर प्रसारित कर दिया, जिसके बाद मामला चर्चा में आ गया। बताया जा रहा है कि मारपीट का शिकार हुआ युवक रोहित पुत्र नाथूराम है, जो ई-रिक्शा चलाता है। हालांकि, युवक के साथ मारपीट क्यों की गई और विवाद की शुरुआत किस बात को लेकर हुई, इसकी स्थिति अभी स्पष्ट नहीं है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस वायरल वीडियो के जरिए मारपीट में शामिल युवकों की पहचान करने के साथ ही घटना की वास्तविक वजह का पता लगाने में जुटी है। पुलिस जांच और संबंधित पक्षों के बयान के बाद ही पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *