ग्राम सभा की खेल मैदान की जमीन पर निर्माण कराने का आरोप
ग्राम सभा की खेल मैदान की जमीन पर निर्माण कराने का आरोप
खेल मैदान पर कब्जे का आरोप, प्रशासन से गुहार
– ग्राम सभा की खेल मैदान की जमीन पर निर्माण कराने का आरोप एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज फतेहपुर। सदर तहसील क्षेत्र के मल्हीपुर मजरे धरमपुर सुसवन खुर्द में खेल मैदान की सरकारी भूमि पर कथित अतिक्रमण का मामला सामने आया है। गांव निवासी शिवप्रसाद ने प्रशासन को शिकायती पत्र देकर खेल मैदान की जमीन पर हो रहे निर्माण कार्य को तत्काल रुकवाने और मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
शिकायतकर्ता शिवप्रसाद का आरोप है कि ग्राम सभा की गाटा संख्या 462 राजस्व अभिलेखों में खेल मैदान के रूप में दर्ज है। जमीन पर गांव के ही गया प्रसाद द्वारा निर्माण कार्य कराया जा रहा है। उनका कहना है कि यदि समय रहते निर्माण कार्य नहीं रोका गया तो खेल मैदान की सरकारी भूमि पर स्थायी कब्जा हो जाएगा, जिससे ग्रामीणों और बच्चों के लिए खेल गतिविधियों का स्थान समाप्त हो जाएगा। शिवप्रसाद ने प्रशासन से मांग की है कि मौके की तत्काल जांच कराई जाए, खेल मैदान की भूमि पर किए जा रहे कथित निर्माण को रुकवाकर हटाया जाए तथा दोषी पाए जाने पर संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। फिलहाल प्रशासन की ओर से शिकायत की जांच कर आवश्यक कार्रवाई किए जाने की बात कही जा रही है। ———————————— —
करंट लगने से महिला की मौत, हत्या का आरोप एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज फतेहपुर। सुबह फर्राटा पंखा हटाते समय विवाहिता की करंट लगने से मौत हो गई। वहीं विवाहिता के परिजनों ने हत्या कर करंट लगाकर मारने का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने विवाहिता के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार ललौली थाना क्षेत्र के दसौली गांव में शनिवार तड़के साढ़े पांच बजे मानसिंह की पत्नी खुशी निषाद (22) सोकर उठी और कमरे में चल रहे फर्राटा पंखा हटाने लगी तभी उसकी करंट लगने से मौत हो गई। मृतका का जिले के पैलानी थाना क्षेत्र के बंशी का डेरा गांव में मायका है और उसकी शादी डेढ़ वर्ष पहले ललौली थाना क्षेत्र के दसौली गांव निवासी मानसिंह निषाद के साथ हुई थी। घटना ने बाद मृतका की मां तुलसी देवी और पिता लाल निषाद का रोरोकर हाल बेहाल है। मृतका अपने भाइयों में देशराज, देवराज, प्रेमचंद्र और नीरज के बीच इकलौती बहन थी। मृतका अपनी ससुराल दसौली में ससुर बिंदा निषाद, जेठ रामसिंह और जेठानी राजुल देवी के साथ रहती थी। मृतका के बाएं हाथ की कोहनी, कलाई में चोट और जले का निशान मिला और दाहिने हाथ के पंजे और उंगली में जले का निशान पुलिस को मिले। सूचना पर फॉरेंसिंक टीम ने जांच पड़ताल किया है। मृतका की मां तुलसी देवी और परिजनों ने हत्या कर करंट लगाने का आरोप लगाया है। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार राव ने बताया कि करंट लगने से मौत होना प्रतीत हो रहा है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी। ————————————- —
एचटी लाइन की चपेट में आने से युवक की मौत एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज फतेहपुर। थरियांव थाना क्षेत्र के बिलंदा गांव निवासी 35 वर्षीय रामनरेश पुत्र रमेश बाल्मीकि अपने घर छत ढलाई करवा रहे थे। तभी हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मकान मालिक गंभीर रूप झुलस गये। परिजनों ने तुरंत एबुलेस से सदर अस्पताल के एमरजेंसी ट्रामा सेंटर लेकर पहुंचे। जहाँ डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनते ही परिवार में हडकंप मच गया। घटनास्थल पर थारियांव और हसवा चौकी की मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्रामीणों और परिजनों का गुस्सा बिजली विभाग के खिलाफ खुलकर सामने आया है। परिजनों का आरोप है कि मृतक रामनरेश पिछले काफी समय से अपने घर के ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन को हटवाने के लिए संबंधित अधिकारियों के चक्कर काट रहा था। ————————————– —
ट्रेन से गिरकर युवक की मौत एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज फतेहपुर। थरियांव थाना क्षेत्र के अंर्तगत रेलवे लाइन में ट्रेन से गिरकर 35 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार बिहारी प्रान्त के जिला सारंग छपरा थाना इकामा गांव अचाकी कला निवासी गौतम राय का पुत्र राहुल कुमार ट्रेन से अपने घर जा रहा था। तभी थरियांव स्टेशन से कुछ दूरी पर अचानक ट्रेन से गिरकर उसकी मौत हो गयी। घटना की सूचना पाकर मौके में पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जें लेकर विच्छेदन गृह भेज दिया।