मौर्या फिलिंग पंप पर पेट्रोल में पानी मिलावट का आरोप
मौर्या फिलिंग पंप पर पेट्रोल में पानी मिलावट का आरोप
मौर्या फिलिंग पंप पर पेट्रोल में पानी मिलावट का आरोप एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज विजयीपुर, फतेहपुर। किशनपुर थाना क्षेत्र के रारी मोड़ के पास स्थित नरेन्द्र किसान फिलिगं पंप से पेट्रोल लेने के बाद वाहन बंद होने का मामला सामने आया है। मामले से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आरोप है कि सौ रूपए का पेट्रोल डलवाने के बाद करीब दो किलोमीटर दूर पहुंचते ही वाहन बंद हो गया।
बताया जा रहा है कि वाहन को गैरेज ले जाकर जांच की गई, जहां वाहन की टंकी खोलने पर कथित तौर पर करीब आधा लीटर तरल पदार्थ निकला, जिसमें पानी और पेट्रोल मिला हुआ होने का दावा किया जा रहा है। घटना के बाद पेट्रोल की गुणवत्ता और पंप पर मिलने वाले ईंधन की शुद्धता को लेकर सवाल उठने लगे हैं। वायरल वीडियो में किए जा रहे दावों की पुष्टि अभी नहीं हो सकी है। मामले की निष्पक्ष जांच होने पर ही स्पष्ट हो सकेगा कि पेट्रोल में वास्तव में पानी की मिलावट थी या वाहन बंद होने का कोई अन्य कारण था। स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से पंप के पेट्रोल की जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।