डिजिटल ताकत से सशक्त होंगी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां, 176 को मिले स्मार्टफोन
डिजिटल ताकत से सशक्त होंगी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां, 176 को मिले स्मार्टफोन
डिजिटल ताकत से सशक्त होंगी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां, 176 को मिले स्मार्टफोन
फोटो परिचय- हाथ में स्मार्ट फोन लिए खड़ी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां। एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ बहुआ, फतेहपुर– महिलाओं और बच्चों से जुड़े जमीनी स्तर के कार्यों को अब नई रफ्तार मिलने जा रही है। बहुआ विकास खण्ड के बाल विकास परियोजना कार्यालय, शाह में आयोजित एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को डिजिटल रूप से सशक्त बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया। कार्यक्रम के दौरान कुल 186 केंद्रों के सापेक्ष 176 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को स्मार्टफोन वितरित किए गए।
मुख्य सेविका सुपरवाइजर अंकिता सिंह और अंकिता मिश्रा ने कार्यकत्रियों को स्मार्टफोन सौंपते हुए कहा कि यह पहल न केवल कार्यप्रणाली को आधुनिक बनाएगी, बल्कि सेवाओं की गुणवत्ता और पारदर्शिता में भी उल्लेखनीय सुधार लाएगी। स्मार्टफोन मिलने से आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां अब अपने दैनिक कार्य जैसे पोषण ट्रैकिंग, बच्चों और गर्भवती महिलाओं का डाटा अपडेट, रिपोर्टिंग और मॉनिटरिंगकृऑनलाइन माध्यम से आसानी से कर सकेंगी। इससे न केवल कार्य में तेजी आएगी, बल्कि शासन स्तर पर निगरानी भी अधिक प्रभावी हो सकेगी। सरकार की इस पहल से अब गांव-गांव तक डिजिटल सेवाओं की पहुंच मजबूत होगी और आंगनबाड़ी व्यवस्था को नई दिशा मिलेगी। इस अवसर पर कनिष्ठ सहायक आशीष कटियार, निसार अहमद, अखिलेश पाल सहित कई कर्मचारी मौजूद रहे। वहीं लाभार्थियों में रेनू मिश्रा, रन्नो, अंजू पांडेय, कुंती, प्रियंका, ऊषा, रेखा देवी, फूलमती, सुमन, गायत्री, उर्मिला, कृष्णा, सावित्री और सुधा समेत
कुल 176 कार्यकत्रियां शामिल रहीं।
इनसेट-
कार्यकत्रियों ने जताई खुशी
स्मार्टफोन पाकर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के चेहरे खिल उठे। उन्होंने शासन की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इससे उनके काम में काफी सहूलियत मिलेगी और समय की बचत भी होगी।