अक्षय तृतीया पर 101 बटुकों का होगा यज्ञोपवीत संस्कार
अक्षय तृतीया पर 101 बटुकों का होगा यज्ञोपवीत संस्कार
अक्षय तृतीया पर 101 बटुकों का होगा यज्ञोपवीत संस्कार
– प्रातः दस बजे निकलेगी भगवान परशुराम की भव्य शोभा यात्रा
फोटो परिचय- पत्रकारों से वार्ता करते मंच के पदाधिकारी। एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर– ग्रे एंड कंपनी जीटी रोड पर ब्राह्मण चेतना मंच के पदाधिकारियों ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि आगामी बीस तारीख को अक्षय तृतीया में परशुराम जयंती के अवसर पर होने वाले उपनयन संस्कार एवं विशाल भंडारे का आयोजन होगा।
संस्थान के अध्यक्ष संजय तिवारी उर्फ पप्पू भइया ने बताया कि गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी 101 बटुकों के यज्ञोपवीत के साथ प्रातः दस बजे भगवान परशुराम जी की शोभा यात्रा निकाली जाएगी। इसी के बाद परशुराम जी का संबोधन होगा। भगवान परशुराम जी के अभिनय हेतु राम बाबू द्विवेदी मयंक को आमंत्रित किया गया है। तत्पश्चात भंडारा प्रारंभ होगा जिसमें सभी श्रद्धालुओं को आमंत्रित किया गया है। मंच के संरक्षक राजेंद्र त्रिवेदी ने बताया कि कार्यक्रम की सफलता हेतु सभी पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंप दी गई है जिससे आगंतुकों को किसी भी तरह की असुविधा न हो सके। वार्ता के दौरान सुधाकर अवस्थी एडवोकेट, एसपी शुक्ला, संयोजक ई. देवी प्रकाश दुबे, नगर अध्यक्ष बीके शुक्ला, कोषाध्यक्ष शिवाकांत दीक्षित, उमाकांत शुक्ला, पंकज तिवारी आदि सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे।