श्री शिवशंकर अग्रहरि मां सुन्दरी इंटर कॉलेज में हुआ वार्षिकोत्सव
श्री शिवशंकर अग्रहरि मां सुन्दरी इंटर कॉलेज में हुआ वार्षिकोत्सव
श्री शिवशंकर अग्रहरि मां सुन्दरी इंटर कॉलेज में हुआ वार्षिकोत्सव
– मेधावी छात्र-छात्राएं सम्मानित, नव प्रवेशित बच्चों को वितरित की पठन-पाठन सामग्री
फोटो परिचय- मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित करते समाजसेवी। एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर– श्री शिवशंकर अग्रहरि मां सुन्दरी इंटर कॉलेज नवाबगंज कोतला में वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया और नव प्रवेशित बच्चों को पठन-पाठन सामग्री वितरित की गई।
स्कूली बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिसमें स्वागत गीत और मां सरस्वती की वंदना की बेहतरीन प्रस्तुति शामिल थी। कार्यक्रम में बच्चों की प्रस्तुतियों को अभिभावकों और क्षेत्रवासियों ने खूब सराहा। उन्होंने कहा कि विद्यालय बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए लगातार कार्य कर रहा है। उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। कक्षा में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पाने वाले विद्यार्थियों को समाजसेवी जितेंद्र उर्फ जीतू ने साइकिल बैग, कॉपी, किताब, पेन, पेंसिल सहित पठन-पाठन सामग्री और शील्ड देकर सम्मानित किया। नव प्रवेशित बच्चों को भी बैग, पेन, पेंसिल जैसी सामग्री वितरित की गई। नर्सरी से अनुराग, एलकेजी से साहिल व यूकेजी से मोहसिन ने अपनी-अपनी कक्षाओं में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार, कक्षा 6 की सानिया, कक्षा 7 के अल्पेश, कक्षा 8 के अब्दुल रहमान, कक्षा 9 की अल्फिया बानो और कक्षा 11 की संध्या देवी ने प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। इस अवसर पर महेंद्र सिंह यादव, अनिल यादव, पप्पू यादव, करन यादव, जयसिंह यादव, देशराज मौर्य, रामू गौतम, अजय गौतम, धर्मेंद्र यादव, मुकेश यादव, लवकुश यादव, धनकेश यादव, रामू यादव, दीपांशु यादव, अवधेश मौर्य, माताबदल साहू, भूल्लू यादव, राहुल यादव, महेश यादव, अंजुम, आयुष गुप्ता सहित कई अभिभावक और क्षेत्रवासी मौजूद रहे।