ग्रामीणों ने डीएम से की शिकायत, जांच का मिला आश्वासन

    ग्राम प्रधान पर मनरेगा के धन के गबन का लगाया आरोप
ग्रामीणों ने डीएम से की शिकायत, जांच का मिला आश्वासन
फोटो परिचय-  डीएम को शिकायती पत्र देने के लिए खड़े ग्रामीण।
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर– ग्राम प्रधान पर मनरेगा के पैसों का बंदरबांट करने व मजदूरों की जगह जेसीबी से कार्य कराने न आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग किया।
शुक्रवार को धाता विकास खंड के ग्रामसभा चांदपुर औढेरा के ग्रामीणों ने कलक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि ग्राम प्रधान मनीषा देवी व प्रधान प्रतिनिधि चंदन सिंह द्वारा हैडपम्प रिबोर, नाली निर्माण, तालाब की खुदाई व सरकारी आवासों में अनियमितताओं व सरकारी पैसों का गबन करने का आरोप लगाते हुए जांच की मांग किया। डीएम को दिए शिकायती पत्र में बताया कि पूर्व में भी उन लोगों द्वारा ग्राम प्रधान द्वारा अनियमितताओं की जांच की मांग को लेकर शिकायती पत्र दिया गया था। बताया कि वर्ष 2022 में ग्राम प्रधान द्वारा गरीबो ग्रामीणों के मनरेगा जॉब कार्ड रद्द करवाकर अपने चाहतों के कार्ड बनवाये गये थे। बताया कि ग्राम प्रधान द्वारा मनरेगा का कार्य मजदूरों से न करवाकर बल्कि जेसीबी मशीन से करवाकर उसका पैसा हड़प लिया गया। ग्राम प्रधान पर ग्राम्ससभा में विकास कार्य की अनदेखी किये जाने के साथ साथ सरकारी धन के बंदरबांट का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग किया। वही ग्रामीणों की शिकायत पर जिलाधिकारी ने जांच करने तत्पश्चात कार्रवाई का आश्वासन दिया है। इस मौके पर मो. अशफाक, उत्तम कुमार, भोला आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *