हर वर्ष की भांति संस्था ने सांस्कृतिक कार्यक्रम व पौधा रोपण कर दिया विकास का संदेश

   स्वतंत्रता दिवस पर हर वर्ष की भांति संस्था ने सांस्कृतिक कार्यक्रम व पौधा रोपण कर दिया विकास का संदेश

एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज फतेहपुर – सामाजिक कार्यों में अग्रणी सखी मानव सेवा समिति के द्वारा राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर समिति के पड़ी द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया जहां पर संस्था प्रबंधक एडवोकेट “नमिता सिंह” ने झंडा रोहण किया।

संस्था की प्रबंधक ने बताया कि प्रतिवर्ष स्वतंत्रता सेनानियों के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। जहां पर बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए व गणमान्य नागरिकों के द्वारा स्वतंत्रता सेनानियों को याद करते हुए तमाम अनुभवों को साझा किया गया एवं पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला महामंत्री वंदना द्विवेदी, सुमित द्विवेदी, व्यापार मंडल अध्यक्ष संतोष नेता, गजाला परवीन, विशाखा, धनंजय पांडे, शिवाकांत तिवारी, व तमाम गढ़मान्य नागरिक मौजूद रहे एवं सभी ने कार्यक्रम की सराहना किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *