जिला अस्पताल की सिटी स्कैन यूनिट में धमाके के बाद लगी आग, मची अफरा-तफरी
जिला अस्पताल की सिटी स्कैन यूनिट में धमाके के बाद लगी आग, मची अफरा-तफरी
जालौन जिला अस्पताल की सिटी स्कैन यूनिट में धमाके के बाद लगी आग, मची अफरा-तफरी
संवाददाता दीपक धुरिया अज़रा न्यूज़ जालौन। उरई स्थित जिला अस्पताल की सिटी स्कैन यूनिट में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि बैटरी में फॉल्ट के बाद जोरदार धमाका हुआ, जिसके बाद यूनिट में आग भड़क उठी। धमाके की आवाज सुनते ही अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने जद्दोजहद कर आग पर काबू पाया। समय रहते आग बुझा लिए जाने से बड़ा हादसा टल गया। घटना उरई के जिला अस्पताल की सिटी स्कैन यूनिट में हुई। आग लगने के कारणों और इससे हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है।