राष्ट्रीय रॉकबॉल में बाँदा का परचम: रजत पदक विजेता खिलाड़ियों का BPMA में अभिनंदन

  राष्ट्रीय रॉकबॉल में बाँदा का परचम: रजत पदक विजेता खिलाड़ियों का BPMA में भव्य नागरिक अभिनंदन

ब्यूरो सुरेंद्र धुरिया अज़रा न्यूज़ बांदा– BPMA के खिलाड़ियों से सुसज्जित उत्तर प्रदेश टीम बनी राष्ट्रीय उपविजेता; अंतरराष्ट्रीय रेफरी नियुक्त कोच हामिद खान का विशेष सम्मान

बाँदा। बुंदेलखंड की खेल प्रतिभाओं ने एक बार फिर राष्ट्रीय पटल पर अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है। तेलंगाना के मेडक में 6 से 8 सितंबर 2026 तक आयोजित 10वीं सीनियर राष्ट्रीय रॉकबॉल चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय उपविजेता बनी उत्तर प्रदेश पुरुष टीम के खिलाड़ियों का बाँदा लौटने पर भागवत प्रसाद मेमोरियल एकेडमी (BPMA), श्रीनाथ विहार, चिल्ला रोड में भव्य नागरिक अभिनंदन किया गया।

खेलप्रेमियों, शिक्षाविदों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और शहर के गणमान्य नागरिकों की मौजूदगी में राष्ट्रीय पदक विजेताओं का उत्साहपूर्ण स्वागत किया गया। खिलाड़ियों को स्पोर्ट्स किट, स्पोर्ट्स शूज, चमचमाती ट्रॉफी एवं फूलमालाएँ भेंट कर सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान खिलाड़ियों के चेहरे पर राष्ट्रीय उपलब्धि की खुशी थी, वहीं पूरे विद्यालय परिवार में अपने खिलाड़ियों की सफलता का गर्व साफ दिखाई दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *