चोरी की मोटरसाइकिल बरामद, बाल अपचारी को पुलिस ने लिया संरक्षण में
चोरी की मोटरसाइकिल बरामद, बाल अपचारी को पुलिस ने लिया संरक्षण में
दो चोरी की मोटरसाइकिल बरामद, बाल अपचारी को पुलिस ने लिया संरक्षण में
ब्यूरो सुरेंद्र धुरिया अज़रा न्यूज़ बांदा – मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए पुलिस ने एक बाल अपचारी को संरक्षण में लिया है। उसकी निशांदेही पर चोरी की दो मोटरसाइकिल बरामद की गई हैं। दोनों मामलों में मुकदमा दर्ज कर पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है।
मामला थाना बिसंडा क्षेत्र का है। पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण तथा वांछित अभियुक्तों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत 12/13 सितंबर की रात थाना बिसंडा पुलिस ने कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार क्षेत्र निवासी मनधीर और जितेन्द्र ने अपने-अपने घरों के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल चोरी होने की सूचना 11 सितंबर को थाना बिसंडा पुलिस को दी थी। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने संबंधित मामलों में अभियोग दर्ज कर चोरी की घटनाओं के खुलासे और आरोपित की पहचान के लिए टीमें लगाईं। इसी क्रम में पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली, जिसके आधार पर एलएनटी मोड़ बिसंडा के पास से एक बाल अपचारी को संरक्षण में लिया गया। पूछताछ में बाल अपचारी ने दो मोटरसाइकिल चोरी करने की बात बताई। इसके बाद उसकी निशांदेही पर पुलिस ने चोरी की दोनों मोटरसाइकिल बरामद कर लीं।
पुलिस ने इस मामले में थाना बिसंडा में मु0अ0सं0 411/26 के तहत धारा 303(2)/317(2) बीएनएस तथा मु0अ0सं0 412/26 के तहत धारा 303(2)/317(2) बीएनएस में अभियोग पंजीकृत किया है। बरामद दोनों मोटरसाइकिलों को पुलिस ने कब्जे में लेकर मामले की आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष बिसंडा चन्द्रप्रकाश तिवारी, उपनिरीक्षक रामायण यादव, कांस्टेबल अरुण गुप्ता और कांस्टेबल रितिक राय शामिल रहे।