Warning: opendir(/home/areomziw/azranews.in/wp-content/mu-plugins): Failed to open directory: Permission denied in /home/areomziw/azranews.in/wp-includes/load.php on line 981 मंदिर से घंटे की चोरी, मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस - Azra News
मंदिर से घंटे की चोरी, मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
मंदिर से घंटे की चोरी, मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
मंदिर से घंटे की चोरी, मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
गुगल से लिया गया चित्र एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ खागा, फतेहपुर। धाता थाना क्षेत्र के अहमदपुर कुसुंभा गांव स्थित प्रसिद्ध बधवा हनुमान मंदिर में बीती रात अज्ञात चोरों ने मंदिर का लगभग 61 किलो वजनी घंटा चोरी कर लिया। घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। धार्मिक स्थल से हुई इस चोरी ने स्थानीय लोगों की आस्था को ठेस पहुंचाई है, वहीं पुलिस की रात्रि गश्त और सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।
जानकारी के अनुसार शनिवार देर रात अज्ञात चोर मंदिर परिसर में घुस गए और मंदिर में लगा भारी भरकम घंटा खोलकर फरार हो गए। सुबह जब श्रद्धालु पूजा-अर्चना के लिए मंदिर पहुंचे तो घंटा गायब देखकर उनके होश उड़ गए। देखते ही देखते बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए और घटना को लेकर नाराजगी जताई। ग्रामीणों का कहना है कि धार्मिक स्थलों तक में चोरी की घटनाएं होना पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल रहा है। लोगों ने आरोप लगाया कि यदि क्षेत्र में नियमित रात्रि गश्त होती तो इतनी बड़ी चोरी को अंजाम देना चोरों के लिए आसान नहीं होता। घटना के बाद गांव में आक्रोश का माहौल है और लोग जल्द से जल्द चोरों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। मामले में कुसुंभा गांव निवासी सुनील कुमार पुत्र समरपाल ने धाता थाने में तहरीर देकर अज्ञात चोरों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और अन्य साक्ष्यों के आधार पर चोरों की तलाश की जा रही है तथा जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने, रात्रि गश्त बढ़ाने तथा चोरी गए घंटे की बरामदगी के साथ दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है। ———————————— – किशोरी ने खाया जहर मौत एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर। ललौली थाना क्षेत्र के ग्राम दतौली में रविवार की दोपहर फोन चलाने से मना करने पर 17 वर्षीय किशोर ने जहरीला पदार्थ खा लिया। उपचार के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं परिजन पोस्ट मार्टम न कराने के उद्देश्य से शव को घर ले गये।
जानकारी के अनुसार दतौली गांव निवासी विनीत की पुत्री तुलसी देवी रविवार की दोपहर फोन चला रही थी। तभी पिता ने उसे डाट दिया। इसी बात से क्षुब्ध होकर किशोरी ने जहरीला पदार्थ खा लिया। कुछ समय बाद जब उसकी हालत बिगडने लगी तो परिजन उसे सीएचसी लाये। जहां हालत गंभीर होने पर सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। घर वाले जब उसे तत्काल उपचार के लिए जिला चिकित्सालय लाये। जहां इमरजेन्सी में तैनात चिकित्सक ने किशोरी को मृत घोषित कर दिया। उधर परिजन शव को लेकर घर चले गये। ————————————– – सर्पदंश से महिला की मौत एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर। खागा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम वैसापुर में रविवार की सुबह खाना बनाने के लिए कण्डा निकालते समय 40 वर्षीय महिला को जहरीले सर्प ने डस लिया। उपचार के लिए जिला चिकित्सालय लाया गया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के अनुसार वैसापुर गांव निवासी बडे लाल उर्फ बडकू की पत्नी कमलेसिया देवी रविवार की सुबह खाना बनाने के लिए कमरे में कण्डा निकालने गयी थी। तभी जहरीले सर्प ने डस लिया। इसकी जानकारी जब परिजनों को दी तो फूंक झाड के लिए इधर उधर ले गये। कई घंटे बाद जब उसकी हालत न ठीक हुयी तो उसे लेकर सदर अस्पताल पहुंचे जहां इमरजेन्सी में तैनात चिकित्सक ने महिला को मृत घोषित कर दिया। वहीं सूचना पाकर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर विच्छेदन गृह भेज दिया। ————————————— सड़क वृद्धा की इलाज दौरान मौत एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर। विगत एक माह पूर्व बाइक की चपेट में आयी वृद्ध महिला की इलाज के दौरान रविवार की दोपहर घर पर ही इलाज के दौरान मौत हो गयी।
बताते चलें कि बिन्दकी कोतवाली क्षेत्र के शहजादीपुर गांव निवासी स्व0 दर्शन की 65 वर्षीय पत्नी शिवप्यारी विगत 28 मई को रोड़ किनारे खड़ी थी। तभी गांव का ही भोला का पुत्र अरूण तेज रफ्तार बाइक लेकर आ रहा था। तभी टक्कर लगने से शिवप्यारी गंभीर रूप से घायल हो गयी थी। घर वालो ने उसे उपचार के लिए सदर अस्पताल लाये। जहां से कानपुर के लिए रेफर कर दिया था। 15 दिन इलाज करने के बाद घर वाले वृद्धा को घर ले गये और वहीं इलाज कर रह थे। आज दोपहर आज दोपहर इलाज दौरान उसकी मौत हो गयी। वहीं सूचना पाकर पुलिस ने शव को अपने कब्जे मेें लेकर विच्छेदन गृह भेज दिया। ————————————– ट्रेन से कटकर वृद्ध की मौत एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर। राधानगर थाना क्षेत्र के एकता नगर के समीप रेलवे ट्रैक पार करते समय 75 वर्षीय वृद्ध की ट्रेन की चपेट में आ जाने से मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार गाजीपुर थाना क्षेत्र के अयाह गांव निवासी स्व0 घसीटे साहू का पुत्र राम लाल साहू जो कई सालों से राधानगर थाने के एकता नगर में परिवार सहित रहता था। बताते हैं कि शनिवार की शाम वह घर से निकल गया था। काफी देर बीत जाने पर जब वह वापस नहीं आया तो परिजनो ने उसकी खोजबीन की लेकिन कोई सुराग न लगा। आज सुबह वृद्ध का शव रेलवे ट्रैक पर मिला। सूचना पर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर विच्छेदन गृह भेज दिया। मृतक के पुत्र संदीप ने बताया कि उसकी पिता की ट्रेन के चपेट में आने से मौत हो चुकी है। ————————————- — करंट लगने से युवक की हालत बिगड़ी एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर। राधानगर थाना क्षेत्र के ग्राम फुलवामऊ में रविवार की दोपहर करंट की चपेट में आ जाने से 29 वर्षीय युवक की हालत बिगड गयी। जिसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया।
जानकारी के अनुसार फुलवामऊ गांव निवासी मैयादीन का पुत्र विजय दोपहर को कमरे में लगे कूलर को जैसे ही छुआ तो उसमें उतर करंट की चपेट में आ गया। जिससे उसकी हालत बिगड गयी। परिजन उसे तत्काल उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। ————————————— — अनियंत्रित बाइक डिवाइडर से टकरायी, युवक घायल एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के सुल्तान नगर एनएच-2 में अनियंत्रित होकर बाइक डिवाइडर से जा टकरायी। जिससे 28 वर्षीय युवक घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया।
जानकारी के अनुसार बनारस जनपद के थाना राजा तालाब गांव असवारी निवासी राजेश सिंह का पुत्र दिव्यांश अलीगढ में नौकरी करता है। बताते है कि वह बाइक द्वारा अलीगढ से बनारस जा रहा था। जब वह सुल्ताननगर एनएच-2 में पहुंचा तभी अनियंत्रित होकर बाइक डिवाइडर से टकरायी। जिससे वह घायल हो गयाा। सूचना पाकर सरकारी एम्बुलंेंस ने घायल को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया।