संवत गांव के बड़ा शिवाला मंदिर में देर रात तक गूंजे भजन, झांकियों ने बांधा समां

   कृष्ण-राधा की मनमोहक झांकियों ने बांधा समां
संवत गांव के बड़ा शिवाला मंदिर में देर रात तक गूंजे भजन
फोटो परिचय-(8) आरती करते स्थानीय लोग।
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज खागा/फतेहपुर। हथगाम ब्लॉक के संवत गांव स्थित बड़ा शिवाला मंदिर में मंगलवार को जन्माष्टमी महोत्सव धूमधाम और उल्लास के साथ मनाया गया। भगवान श्रीकृष्ण और राधा के स्वरूप में सजे बच्चों ने मनमोहक झांकियां प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। धार्मिक और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मंदिर परिसर में भक्ति का ऐसा रंग जमाया कि देर रात तक श्रद्धालु भजनों और जयकारों में सराबोर रहे। महोत्सव में गांव के बच्चों ने भगवान श्रीकृष्ण, राधा समेत विभिन्न धार्मिक पात्रों की झांकियां प्रस्तुत कीं। बच्चों की आकर्षक वेशभूषा और शानदार प्रस्तुतियों को देखकर मंदिर परिसर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। ग्रामीणों ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उनकी प्रस्तुतियों की जमकर सराहना की। जन्माष्टमी कार्यक्रम देखने के लिए आसपास के गांवों से भी सैकड़ों श्रद्धालु मंदिर पहुंचे। देर रात तक मंदिर परिसर में धार्मिक कार्यक्रम चलते रहे और पूरा वातावरण श्रीकृष्ण के जयकारों से भक्तिमय बना रहा। महोत्सव के आयोजन में बच्चा शर्मा, छोटू मौर्य, अमित विश्वकर्मा, रामू और शुभम मौर्य समेत अन्य ग्रामीणों का विशेष सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *