सामाजिक एकता व संगठन की मजबूती पर हुआ मंथन,अध्यक्ष का हुआ स्वागत
सामाजिक एकता व संगठन की मजबूती पर हुआ मंथन,अध्यक्ष का हुआ स्वागत
सर्व वैश्य एकता परिषद अध्यक्ष का हुआ स्वागत सामाजिक एकता व संगठन की मजबूती पर हुआ मंथन
फोटो परिचय-राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत करते रोहित माहेश्वरी। एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज खागा/फतेहपुर। सर्व वैश्य एकता परिषद के अध्यक्ष डॉ. सुमंत गुप्ता के खागा पहुंचने पर कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। नगर के प्रमुख समाजसेवी रोहित माहेश्वरी के आवास पर आयोजित स्वागत कार्यक्रम में परिषद से जुड़े पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने डॉ. सुमंत गुप्ता का माल्यार्पण कर अभिनंदन किया।
इस दौरान सामाजिक एकता को मजबूत करने और संगठन के विस्तार को लेकर चर्चा हुई। डॉ. सुमंत गुप्ता ने कहा कि वैश्य समाज को संगठित होकर समाजहित और राष्ट्रहित में अपनी भूमिका निभानी चाहिए। समाज के प्रत्येक व्यक्ति को एक-दूसरे के सुख-दुख में सहभागी बनना होगा। उन्होंने युवाओं को सामाजिक एवं रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ने पर भी जोर दिया। कहा कि मजबूत संगठन के लिए समाज के सभी वर्गों को एकजुट होकर आगे बढ़ना जरूरी है। कार्यक्रम के दौरान डॉ. सुमंत गुप्ता ने रोहित माहेश्वरी को रामनामी पटका पहनाकर सम्मानित किया। उपस्थित लोगों ने दोनों का माल्यार्पण कर स्वागत किया और सामाजिक एकता को और मजबूत बनाने का संकल्प लिया। रोहित माहेश्वरी ने डॉ. सुमंत गुप्ता के आगमन पर प्रसन्नता जताते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में सर्व वैश्य एकता परिषद समाज को एकजुट करने की दिशा में सराहनीय प्रयास कर रही है। उन्होंने परिषद के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने और अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ने की बात कही। इस मौके पर ननकू अग्रहरि, दुर्गा शंकर गुप्ता समेत सर्व वैश्य एकता परिषद के करीब एक दर्जन पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।