शहीद केशरीचन्द्र की मनाई जन्म जयंती,व्यक्तित्व पर की चर्चा
शहीद केशरीचन्द्र की मनाई जन्म जयंती,व्यक्तित्व पर की चर्चा
शहीद केशरीचन्द्र की मनाई जन्म जयंती – हिंदू महासभा ने उनके व्यक्तित्व पर की चर्चा
फोटो परिचय- जयंती कार्यक्रम को संबोधित करते वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज त्रिवेदी। एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज फतेहपुर। अखिल भारत हिन्दू महासभा जिला इकाई की मासिक बैठक कैम्प कार्यालय में जिलाध्यक्ष शशीकान्त मिश्रा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में आजादी के महानायक शहीद केशरीचन्द्र की जन्म जयन्ती मनाकर नमन किया।
वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज त्रिवेदी ने वीर केशरी चन्द्र के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होने देश की आजादी के लिए बिट्रिश भारतीय सेना से लेफ्टीनेन्ट की नौकरी से त्याग पत्र देकर नेताजी सुभाष चन्द्र बोस के आहवान पर आजाद हिन्द फौज में शामिल होकर अंग्रेजों से लोहा लिया। तीन मई सन 1945 को फांसी दे दी गई। उनके बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। जिला प्रवक्ता स्वामी राम आसरे आर्य ने भी उनके व्यक्तित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होने बताया कि तीन नवंबर को राम-भरत मिलाप पर हरिहरगंज में संगठन की ओर से कैम्प लगाकर व्यवस्थाएं की जाएगी। इस मौके पर जिला प्रभारी गजेन्द्र मौर्य, ब्रम्हेश तिवारी, करन सिंह पटेल, अनमोल शुक्ला, गौरीशंकर, अर्जुन प्रसाद वैद्य, बुद्धूलाल चौरसिया, प्रकाश द्विवेदी, संतोष नेता, रामनरेश सिंह आदि मौजूद रहे।