सुमेरपुर थाना पुलिस ने चार मामलों में वारंटी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
सुमेरपुर थाना पुलिस ने चार मामलों में वारंटी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
सुमेरपुर थाना पुलिस ने चार मामलों में वारंटी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
संदीप धुरिया अजरा न्यूज़ हमीरपुर —- हमीरपुर -जनपद के सुमेरपुर थाना पुलिस ने अलग-अलग चार मामलों में वारंट जारी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।
थाना प्रभारी के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्तों में—
रामकुमार पुत्र मूलचंद, निवासी ग्राम सुरैली बुजुर्ग, थाना सुमेरपुर को धारा 354 आईपीसी के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय सिविल जज (जूनियर डिवीजन)/एफटीसी क्राइम के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
वसीम उर्फ जितेंद्र पुत्र जयराम, निवासी कांशीराम कॉलोनी रोड, कस्बा सुमेरपुर को धारा 60 आबकारी अधिनियम में न्यायालय में पेश किया गया।
सोहन कुमार पुत्र देशराज, निवासी खप्टिहा खुर्द, थाना जसपुरा, जनपद बांदा को धारा 26(2)(i)(ii) खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत एसीजेएम न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।
राजेश कुमार पुत्र रमेश कुमार तिवारी, निवासी ग्राम पंधरी, थाना सुमेरपुर को धारा 25 आर्म्स एक्ट में सिविल जज (जूनियर डिवीजन) एफटीसी द्वारा जारी वारंट पर गिरफ्तार किया गया।
इन सभी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर संबंधित न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक कपिल मलिक, राजवीर सिंह, राजेश प्रसाद और भानु प्रताप सिंह शामिल रहे।