हमीरपुर में महिला सशक्तिकरण के तहत हस्ताक्षर अभियान आयोजित
हमीरपुर में महिला सशक्तिकरण के तहत हस्ताक्षर अभियान आयोजित
हमीरपुर में महिला सशक्तिकरण के तहत हस्ताक्षर अभियान आयोजित
संदीप धुरिया अजरा न्यूज़ हमीरपुर — हमीरपुर सुमेरपुर। महिला सशक्तिकरण योजना के अंतर्गत सुमेरपुर कस्बे के नजरपुर स्थित युग चेतना महाविद्यालय में हस्ताक्षर अभियान का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम नारी शक्ति वंदन अभियान के तहत 10 अप्रैल से 20 अप्रैल तक चलाए गए विशेष अभियान का हिस्सा रहा।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार पांडे ने बताया कि उच्च शिक्षा मंत्री के निर्देशानुसार इस अभियान का संचालन किया गया, जिसका उद्देश्य छात्राओं को जागरूक करना और उन्हें अपने विचार खुलकर व्यक्त करने के लिए प्रेरित करना है।
कार्यक्रम में महाविद्यालय की छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपने विचार साझा करते हुए हस्ताक्षर अभियान में भागीदारी निभाई। इस अवसर पर महाविद्यालय के वीरेंद्र कुमार, रविंद्र कुमार, अशोक पाल, प्रद्युम्न कुमार, शबनम, अनामिका, ज्योति, सुनील कुमार, आनंद कुमार सहित अन्य लोगों ने उपस्थित रहकर कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग किया।