भाजपा ने डर से नंदीग्राम के कांग्रेस प्रत्याशी को करवाया गिरफ़्तार- शाहनवाज़ आलम
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज — नयी दिल्ली, 20 सितंबर 2026. नंदीग्राम में कांग्रेस प्रत्याशी मिलन प्रधान की गिरफ़्तारी चुनावी निष्पक्षता को पूरी तरह खत्म कर देने वाली घटना है. इस पर न्यायपालिका की आपराधिक चुप्पी ने इस धारणा को पुष्ट कर दिया है कि भाजपा ने देश में लोकतंत्र खत्म कर दिया है. ये बातें कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव शाहनवाज़ आलम ने साप्ताहिक स्पीक अप कार्यक्रम की 265 वीं कड़ी में कहीं.

