गड्ढों से बचने के चक्कर में खाई में गिरी बोलेरो, पांच लोग बाल-बाल बचे

   गड्ढों से बचने के चक्कर में खाई में गिरी बोलेरो, पांच लोग बाल-बाल बचे

कदौरा-सुजानपुरा मार्ग पर हादसे के बाद मची अफरा-तफरी, राहगीरों ने सभी सवारों को सुरक्षित बाहर निकाला

संवाददाता दीपक धुरिया जालौन  जालौन। कदौरा-सुजानपुरा मार्ग पर सड़क के गहरे गड्ढे वाहन सवारों के लिए मुसीबत बन गए। गड्ढों से बचने के प्रयास में एक बोलेरो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। हालांकि बोलेरो में सवार सभी पांच लोग सुरक्षित रहे। बताया जा रहा है कि बोलेरो कदौरा-सुजानपुरा मार्ग से गुजर रही थी। इसी दौरान सड़क पर बने गहरे गड्ढों से बचने के प्रयास में चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा। अनियंत्रित बोलेरो सड़क किनारे खाई में जा गिरी। हादसा होते ही आसपास से गुजर रहे राहगीर मौके पर पहुंच गए। लोगों ने तत्परता दिखाते हुए बोलेरो में फंसे सभी पांच सवारों को सुरक्षित बाहर निकाला। गनीमत रही कि हादसे में किसी को गंभीर चोट नहीं आई। बाद में जेसीबी की मदद से खाई में गिरी बोलेरो को बाहर निकाला गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि कदौरा-सुजानपुरा मार्ग पर जगह-जगह बने गहरे गड्ढे हादसों को दावत दे रहे हैं। लोगों ने सड़क की मरम्मत कर गड्ढों को जल्द भरवाए जाने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *