रिश्वतखोरी का खुलासा: सिंचाई विभाग का जिलेदार ₹2 लाख लेते रंगेहाथ गिरफ्तार

  बुलंदशहर में रिश्वतखोरी का खुलासा: सिंचाई विभाग का जिलेदार ₹2 लाख लेते रंगेहाथ गिरफ्तार

दीपक धुरिया अजरा न्यूज़ जालौन  —  बुलंदशहर। जनपद में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सिंचाई विभाग का एक जिलेदार ₹2 लाख की रिश्वत लेते हुए एंटी करप्शन टीम के हत्थे चढ़ गया।
जानकारी के अनुसार, आरोपी जिलेदार ने डॉ. प्रदीप गुप्ता की निजी जमीन को सिंचाई विभाग की बताकर उन्हें लगातार ब्लैकमेल किया। मामले को दबाने और पीछा छोड़ने के एवज में उसने ₹2 लाख की मांग की थी।
डॉ. प्रदीप गुप्ता ने हिम्मत दिखाते हुए एंटी करप्शन टीम को इसकी सूचना दी। योजना के तहत टीम ने जाल बिछाया और आरोपी को रिश्वत लेते समय रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया।
कार्रवाई के बाद आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है। इस घटना के बाद विभाग में हड़कंप मच गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *