निवर्तमान जिलाधिकारी को भावभीनी विदाई, नवागत डीएम ने संभाला कार्यभार

     निवर्तमान जिलाधिकारी को भावभीनी विदाई, नवागत डीएम ने संभाला कार्यभार

संदीप धुरिया अजरा न्यूज़ हमीरपुर —  गत जिलाधिकारी अभिषेक गोयल का आत्मीय स्वागत किया गया। कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने दोनों अधिकारियों के प्रति सम्मान व्यक्त किया।
कार्यक्रम के दौरान निवर्तमान जिलाधिकारी के कार्यकाल में जनपद में किए गए उल्लेखनीय कार्यों, विकासात्मक पहलों और प्रशासनिक दक्षता की सराहना की गई। अधिकारियों ने उनके कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन की प्रशंसा करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इसके उपरांत नवागत जिलाधिकारी अभिषेक गोयल का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। उन्होंने विधिवत रूप से कार्यभार ग्रहण करते हुए अधिकारियों के साथ संक्षिप्त बैठक कर जनपद की प्राथमिकताओं एवं संचालित योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं को पारदर्शिता, गुणवत्ता और समयबद्धता के साथ लागू करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक मृगांक शेखर पाठक, मुख्य विकास अधिकारी अरुण कुमार सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. गीतम सिंह, अपर जिलाधिकारी, उप जिलाधिकारी सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *